तहसीलों पर जगह-जगह आजम के खिलाफ लेखपालो का प्रदर्शन

0
151

LEKHPAL BLVIR AJIT SNGH1 LEKHAPL 123567LEKHPAL 1234456फर्रुखाबाद : नगर विकास मंत्री आजम खां द्वारा लेखपालों को लेकर दिया गया मुसीबत का सबब बन गया है। लेखपाल संघ ने इसके विरोध में मंगलवार को सभी तहसील मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौपा।

[adrotate banner="3"]

सदर तहसील में जिलाध्यक्ष सैदमीर खां के नेतृत्व में आयोजित धरना प्रदर्शन में लेखपालो ने कहा कि 29 जुलाई को मुरादाबाद के बिलारी में एक शिलान्यास कार्याक्रम में आजम खां केद्वारा लेखपालो का समाज का गंदा व्यक्ति कहकर सम्बोधित किया था| जिसका लेखपाल संघ विरोध करता है|
इस दौरान तहसील अध्यक्ष बलवीर सिंह यादव, अजीत द्विवेदी जिला मंत्री, उपाध्यक्ष रजत श्रीवास्तव, राहुल सिंह, इंस्पेक्टर सिंह, प्रहलाद सिंह, विवेक पाण्डेय, रामविलास, सोनपाल, प्रहलाद सिंह आदि मौजूद रहे|

राजेपुर: तहसील अमृतपुर में आजम के खिलाफ जमकर लेखपालो ने भड़ास निकाली| तहसील अध्यक्ष संजय कुमार के नेतृत्व में लेखपाल धरने पर बैठ गये | लेखपालो ने कहा कि नगर विकास मंत्री आजम खां ने जो अभद्र भाषा लेखपालो के लिये प्रयोग की है| उससे पूरे प्रदेश का लेखपाल आहत है| इस दौरान लेखपालो ने एडीएम आरएन सोनकर को ज्ञापन सौपा|
कायमगंज: कायमगंज तहसील पर धरने पर तहसील अध्यक्ष जगदीप यादव के नेतृत्व में लेखपाल घरने पर बैठे| उन्होंने ने भी ज्ञापन सौपा| लेखपालो ने कहा कि सम्मान की लड़ाई में लेखापाल हमेशा एकक जुट है| फिर चाहे लड़ाई शासन से हो या सरकार से कोई भी पीछे नही हटेगा| इस दौरान लेखपाल अतुल त्रिवेदी, सुबोध गुप्ता, उदय सिंह, उदयवीर, विमल कुमार आदि मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]