सूने पड़े घर से लाखो के नकदी जेबर साफ़

0
137

chori nekpurफर्रुखाबाद: कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के मोहल्ला नेकपुर चौरासी निवासी महिला मंजू तिवारी पत्नी स्वर्गीय कृष्ण चन्द्र तिवारी के घर बीती रात चोरो ने लाखो के नकदी जेबर साफ कर दिये| पुलिस मौके पर पंहुची और जाँच पड़ताल की|

[adrotate banner="3"]

मंजू तिवारी ने बताया कि बीती रविवार की रात तकरीबन 9 बजे वह फर्रुखाबाद निवासी रिश्तेदार का देहांत में गयी थी| घर में ताला ताड़ दिया था| तकरीबन तीन घंटे के बाद आधी रात को वह जब घर वापस लौटी तो पता चला की मेंन गेट का ताला टूटा पड़ा है| अंदर जाकर देखा तो अलमारी खूली पड़ी है और सामान भी इधर-उधर पड़ा है| उन्होंने बताया कि चोर दो हार एक,मटर माला.तीन जोड़ी कान के कुंडल और दो सोने की चैन, 15 अंगूठी, तीन जोड़ी पायलो के साथ ही साथ 30 हजार रुपये नकद गायब था| घटना की सूचना रात में ही पुलिस को दी| पुलिस ने रात में ही मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की| घटना के सम्बन्ध में पुलिस को तहरीर दी गयी है|

कोतवाली प्रभारी रजनेश चौहान ने बताया कि घटना के सम्बंध में तहरीर मिल गयी है| मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जायेगी|

[adrotate banner="2"]