गौरक्षा के नाम पर हिन्दू संगठन कर रहे किसानो पर अत्याचार

0
203

sdm ajit singh12फर्रुखाबाद:(कायमगंज) भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के नेताओ ने जिले में चल रहे हिन्दू संगठनो के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुये मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी अजीत सिंह को सौपा और कार्यवही की मांग की|

[adrotate banner="3"]

किसान यूनियन के नेताओ ने दिये गये ज्ञापन में कहा है कि गौरक्षा के नाम पर हिन्दू संगठनो के द्वारा दलित मुसलमानों, गाय पालने वाले किसानो, पशु व्यापारियों पर अत्याचार और गुंडागर्दी की जा रही है| जिस पर तत्काल रोंक लगायी जाये| इसके साथ ही साथ कस्बा कायमगंज में रोस्टर के अनुसार विधुत आपूर्ति ना होने की भी शिकायत की गयी है| संगठन ने मांग की है कि नदियों में आयी बाढ से किसानो की फसले नष्ट हो गयी इसके साथ ही साथ बीमारियों ने भी अपना कब्जा गाँवो में बना लिया है| ग्रामीणों को खांसी, जुखाम और बुखार की भीषण समस्या का सामना करना पड़ रहा है| जिला प्रशासन इस बात पर ध्यान नही दे रहा है|

नेताओ ने कहा की डिब्बा बंद सरसों का तेल,पाम आयल बड़ी से बड़ी कंपनी नकली भरकर बाजार में बेंच रही है| जिससे बीमारियों का जन्म हो रहा है| यूपी की चीनी मिलो से किसानो का गन्ना का बकाया मूल्य भुगतान कराया जाये| कस्बे में बिजली के गलत बिल फीड कर भेजे जाते है| गाँव पचरोली निवासी मुंशी लाल के मकान पर पेंड गिर गया था लेखपाल ने अबलोकन भी कर लिया लेकिन अज तक मुआवजा नही मिला|

इस दौरान राम रतन, शिवराज, चन्द्रमोहन, चन्द्र सिंह, मुन्ना लाल वाथम, गिरीश चन्द्र, दिलीप गुप्ता आदि मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]