पुलिस की लापरवाही से खुलेआम घूम रहे शिवकुमार के हत्यारे

0
127

UPPफर्रुखाबाद:(राजेपुर) थाना क्षेत्र के ग्राम जसुपुर गढिया निवासी 42 वर्षीय शिवकुमार उर्फ़ रामू पुत्र नत्थूलाल को 13 जुलाई की रात पुरानी रंजिश में गोली मार मौत के घाट उतार दिया गया था| | पुलिस को घटना के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज कर लिया था लेकिन अभी तक आरोपी गिरफ्तार नही हुये है|

[adrotate banner="3"]

विदित है कि मृतक शिवकुमार के भाई राजकुमार ने पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा था कि उसका भाई शिवकुमार अपने घर के बाहर सो रहा था| रात तकरीबन 11:30 बजे आरोपी अनगपाल पुत्र सुरेश सिंह व सुरेश सिंह पुत्र चोखेसिंह ने तमंचे से उसके ऊपर फायर कर दिया| जिससे उनकी मौत हो गयी| घटना के समय मृतक की पत्नी नीरज और पुत्र अम्भुज ने आरोपियों को ललकारा तो आरोपी तमंचा लहराते हुये भाग गये| घटना के सम्बंध में पुलिस ने आरोपी सुरेश सिंह और अंनगपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था| आरोपियों के परिजनों और शिवकुमार के बीच एक मुकदमे को लेकर रंजिश चल रही है| जिसके चलते घटना को अंजाम दिया गया था|घटना में नामजद आरोपी खुलेआम घूम रहे है| लेकिन पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने की जहमत नही उठा पा रही है|

थानाध्यक्ष मोहित यादव ने बताया कि हम तो उड़ते पक्षी है| मिडिया बताये की आरोपी कहाँ है हम उन्हें पकड़ लेगे|

[adrotate banner="2"]