डीएम को लोहिया में पांच डाक्टर मिले गायब

0
109

DM KRAN SIJNGHफर्रुखाबाद: जिलाधिकारी कर्णसिंह चौहान ने सिटी मजिस्ट्रेट शिव बहादुर पटेल, सीएमओ राकेश कुमार के साथ लोहिय अस्पताल का निरीक्षण किया| लोहिया अस्पताल की अव्यवस्था देख जिलाधिकारी खफा दिखे| उन्होंने लोहिया अस्पताल की ब्लड बैक का हिसाब किताब तलब किया|

[adrotate banner="3"]

शनिवार को सुबह तकरीबन 9 :30 बजे लोहिया अस्पताल का निरिक्षण किया| सबसे पहले उन्होंने पर्चा काउंटर पर पंहुचे और मरीजो की संख्या चेक की| इसके बाद वह अस्पताल के सीएमएस डॉ) बीबी पुष्कर के कक्ष में गये| उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर चेक किया| डॉ० बी के दुबे, डॉ० अशोक कुमार, डॉ० जीपी सचान, डॉ० राजेश तिवारी, डॉ अजय शुक्ला, को अस्पताल में गैर हाजिर होने पर सभी को कारण बतायो नोटिस जारी करने के निर्देश दिये| इसके साथ ही लापरवाही बरतने में लोहिया अस्पताल के सीएमएस को भी कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश है| इसके साथ ही साथ उन्होंने अस्पताल के ब्लड बैंक का भी खाका तलब कर लिया|

जिलाधिकारी ने एनआरसी यूनिट में जाकर डॉ० विवेक सक्सेना से पूंछताछ की| डॉ० विवेक ने बताया कि चार अति कुपोषित बच्चे भर्ती है| डीएम ने भर्ती बच्चों के परिजनों से बात की| उन्होंने बच्चो की खाद्य सामिग्री भी देखी| इस पर उन्होंने कहा कि कम से कम एक सप्ताह की सामिग्री खरीद कर रखी जाये |वार्डो के निरीक्षण के दौरान उन्होंने अवश्यक दिशा निर्देश दिये|

[adrotate banner="2"]