यूपी कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल खत्री ने सोनिया को भेजा इस्तीफा!

0
140

nirmal12नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले कांग्रेस में भी उठापटक तेज हो गई है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल खत्री ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के मुताबिक निर्मल खत्री ने कांग्रस चेयरपर्सन सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा भेज दिया है।

[adrotate banner="3"]

खत्री पिछले तीन दिनों से दिल्ली में ही डेरा डाले हुए थे। निर्मल खत्री ने लिखित में अपना इस्तीफा सोनिया गांधी को भेजा है। सूत्रों के मुताबिक पार्टी हाईकमान ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस में भी उठापटक तेज हो गई है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल खत्री ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस में भी उठापटक तेज हो गई है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल खत्री ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

चुनाव के नजरिए से प्रदेश कांग्रेस में यह पहला बड़ा बदलाव माना जा रहा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि पार्टी विधानसभा चुनाव से पहले विशेषकर ब्राह्मण समुदाय से राज्य के लिए नया प्रदेश प्रमुख ढूंढ रही है। नवनियुक्त कांग्रेस महासचिव गुलाम नबी आजाद ने भी संकेत दिया था कि प्रदेश कांग्रेस समिति में बदलाव हो सकता है।

[adrotate banner="2"]