विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान

0
135

devki kmalgnj12फर्रुखाबाद:(कमालगंज) परिवारिक कलह के चलते विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खाकर जीवन लीला समाप्त कर ली| पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया|

[adrotate banner="3"]

थाना कमालगंज क्षेत्र के ग्राम उत्तरी खेडा मकरंद निवासी 30 वर्षीय देवकी पत्नी विष्णु दयाल ने कीटनाशक दवा पीकर पी कर जान दे दी| मिली जानकारी के मुताबिक विष्णु दयाल का विवाह बीते दस वर्ष पूर्व जनपद कन्नौज तालग्राम अमलापुर से हुआ था| विष्णु दयाल कृषि उत्पादन मंदी समिति में पल्लेदारी कर परिवार का पेट भरता है| बीते शुक्रवार को उसने परिवारिक विवाद के चलते जहरीला पदार्थ पी लिया| जिससे उसकी हालत गम्भीर हो गयी| उसे अस्पताल में भर्ती किया गया लेकिन हालत गम्भीर होने पर उसे शहर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती किया गया | लेकिन शनिवार को तड़के उसकी उपचार के दौरान मौत हो गयी|
पुलिस ने चकरोड का काम रुकाया
थाना क्षेत्र के ग्राम चन्दनपुर में प्रधान रूद्रप्रताप सिंह के द्वारा कराये जा रहे चकरोड निर्माण के कार्य को थानाध्यक्ष अजय चौहान ने प्रधान प्रत्याशी रहे सतेन्द्र की शिकायत पर रुका दिया| जिससे गाँव में तनाव की स्थित बन गयी|
किरायेदार के नही बनेगे वोट
कमालगंज में बीएलओ की बैठक लेने पंहुचे एसडीएम सदर ने कहा की किरायेदारो के वोट नही बनाये जायेगे| वल्कि जो लोग अपना गाँव छोड़कर अन्य दूसरी जगह मकान बनाकर रह रहे है उन लोगो के भी वोट तबतक नहो बनेगे जब की वह पूर्व के वोट कटा नही देते|

[adrotate banner="2"]