भारोत्तोलन और मुक्केबाजी में फतेहगढ़ पुलिस अब्बल

0
155

rajesh apफर्रुखाबाद: फतेहगढ़ के ब्रह्मदत्त द्विवेदी मैदान में आयोजित की गयी कानपुर पुलिस जोन की 20 वीं अंतर जनपदीय भारोत्तोलन एवं मुक्केबाजी प्रतियोगिता की तीन दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारम्भ पुलिस अधीक्षक राजेश कृष्णा ने फीता काटकर किया| इसके बाद खिलाडियों ने अपने अपने पैतरे दिखाकर लोगो को हैरत में डाल दिया|

[adrotate banner="3"]

प्रतियोगिता के प्रथम दिन 91 किलो भार वर्ग मुक्केबाजी में फतेहगढ़ के जितिन त्रिपाठी ने प्रथम स्थान पाने में सफलता हासिल की| दूसरे स्थान पर इटावा का सौरभ रहा| 69 किलो भार वर्ग में इटावा के शिवकुमार ने प्रथम और ललितपुर के इमरान ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया| 91 किलो भार वर्ग में जालौन के विनय प्रथम और इटावा के विजेन्द्र ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया| भारोत्तोलन में 69 किलो भार वर्ग में इटावा के इटावा के शिवकुमार ने प्रथम, कानपुर देहात के राकेश कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया| इटावा के ही राहुल तृतीय स्थान पर रहे|

77 किलो भार वर्ग में फतेहगढ़ के महेश चन्द्र ने प्रथम, इटावा के अरुण कुमार द्वितीय और फतेहगढ़ के अजय सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया| भारोतोलन महिला वर्ग में 53 किलो भार वर्ग में कानपुर देहात की किरन पाल ने प्रथम फतेहगढ़ की रीना को द्वितीय स्थान मिला| 63 किलो भार वर्ग में फतेहगढ़ की नीरू यादव को प्रथम, 75 भार वर्ग में राखी गौड़ को द्वितीय और 58 किलो भार वर्ग में राज लक्ष्मी को प्रथम स्थान मिला|

इस दौरान एएसपी अशोक कुमार, सीओ सिटी लेखराज सिंह, सीओ अमृतपुर कालूराम दोहरे, प्रिंश विशाल दीक्षित, प्रबल पाठक, दीपिका त्रिपाठी, संजीव कटियार आदि लोग मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]