साली के साथ मजाक करने पर 4 मर्डर!

0
148

saliनई दिल्ली: दिल्ली के करीब पलवल में ऐसी वारदात हुई है जिसमें चार लोगों की जान चली गई और इसके पीछे वजह सिर्फ इतनी थी कि एक शख्स ने रिश्ते में साली लगने वाली एक महिला से मजाक किया था। दरअसल मामला दिल्ली के करीब पलवल का है यहां एक घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। इसमे हिस्सा लेने एक महिला आई थी।

[adrotate banner="3"]

पुलिस के मुताबिक ये महिला गांव के किसी शख्स की रिश्ते में साली लगती थी। इन लोगों ने महिला से मजाक किया, लेकिन मजाक करने वाले लोग गांव के उस गुट के लोग थे जो इस महिला के घरवालों के विरोधी खेमे के लोग थे। बस इसी मजाक पर बात इतनी बढ़ी कि दोनों पक्षों में जमकर फायरिंग हुई जिसमें चार लोगों की मौत हो गई।

दोनों पक्षों की झड़प इस कदर हो रही थी कि पुलिस वक्त पर पहुंचने के बाद भी कुछ वक्त तक गांव के बाहर ही खड़ी रही। इसके फायदा उठाकर आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार होने में भी कामयाब हो गए। पुलिस का कहना है कि गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है, जिससे स्थिति नियंत्रण में रहे। फिलहाल पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है, हालांकि अभी आरपियों की संख्या साफ नहीं हो पाई है।

[adrotate banner="2"]