सैफई के युवक ने ट्रेन से कटकर जान दी

0
145

kmlफर्रुखाबाद: थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम गढिया में बीती रात एक युवक में ट्रेन से कटकर जान दे दी| पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया|

[adrotate banner="3"]

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के गाँव सैफई के मूल निवासी 27 वर्षीय कमल पुत्र रामभरोसे का विवाह मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के ग्राम गढिया निवासी इंद्रपाल कश्यप की पुत्री रागनी के साथ एक वर्ष पूर्व हुआ था| कमल की सास देवी ने बताया कि कमल दारू पीने का आदी था| वर्तमान में वह अपने पूरे परिवार के साथ राजस्थान में रह रहा था| लेकिन उसकी दारू पीने की आदत से उसका पत्नी के साथ विवाद होता रहता था| जिसके चलते उसकी पत्नी रागनी बीते कुछ दिनों पूर्व अपने मायके आ गयी|

कमल उसको बुलाने के लिये आया था| उसकी ससुराल वाले बेटी को कमल के साथ जाने के लिये राजी नही थे| कमल की सास देवी ने बताया कि वह लोग उसके पिता के साथ उसे ससुराल भेजना चाह रहे थे| जिस पर नाराज कमल ने कई बार ट्रेन से कटने की कोशिश की लेकिन परिजनों ने उसे पकड़ लिया| फिर वह देर रात अचानक गायब हो गया| सुबह उसका सर कटा शव रेलबे ट्रेक पर मिला तो कोहराम मच गया| पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया|

[adrotate banner="2"]