नई दिल्ली। संत निरंकारी बाबा श्री हरदेव सिंह का निधन हो गया है। उनका निधन कनाडा के मॉन्ट्रियल में एक सड़क हादसे में हुआ है। बाबा के दामाद ने इस बात की पुष्टि की है कि उनका निधन सड़क हादसे में हुआ है।
[adrotate banner="3"]
संत निरंकारी बाबा की 27 देशों में 100 शाखाएं हैं। वह संत निरंकारी मिशन के प्रमुख थे। देश-दुनिया में उनको मानने वालों की संख्या लाखों में है। इस खबर के बाद इनमें शोक की लहर दौड़ गई है। परिवार भी सदमे में है। उनका जन्म दिल्ली में 1954 में हुआ था।
उन्हें बाबा भोला के नाम से भी जाना जाता था। हाल ही में दिल्ली में उनका एक बड़ा कार्यक्रम होना था। इस घटना के बारे में जानकर उनके मानने वालों में गमगीन माहौल बन गया है।
[adrotate banner="2"]


