एक घर से मिले 150 सांप, परिवार के उड़े होश!

0
135

Snakes123खीरी:घर में अगर एक सांप भी निकल आए तो उसकी दहशत में पूरी रात नींद नहीं आती। अगर किसी के घर में एक के बाद एक सवा सौ से ज्यादा सांप निकल आएं तो उसका क्या हाल होगा? जी हां, ऐसा ही रोंगटे खड़े कर देने वाला यह मामला उत्तर प्रदेश लखीमपुर खीरी का है जहां रविवार को ओयल कस्बे में एक घर में पहले एक सांप निकला, फिर दूसरा कुछ देर बाद ही तीसरा और फिर अनगिनत सांप निकलने का मंजर जिसने भी देखा वह सन्न रह गया।

[adrotate banner="3"]

वन विभाग के रिटायर कर्मचारी जितेन्द्र मिश्रा बताते हैं कि शनिवार की सुबह घर में जीने के नीचे उन्हें एक सांप दिखाई दिया। जिसे उन्होंने घर के लड़कों ने पकड़ कर जंगल में छोड़वा दिया। कुछ देर बाद जीने के नीचे फिर से एक सांप दिखाई दिया, उसे भी लड़कों ने पकड़ जंगल में छोड़ दिया। फिर सुबह लगभग दस बजे जितेंद्र घर से बाहर जा रहे थे तभी फिर से उसी जगह पर दो सांप और नजर आए। धीरे-धीरे शाम तक जितेंद्र मिश्रा के घर बीस से अधिक सांप निकले ये देख परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया। घर में अगर एक सांप भी निकल आए तो उसकी दहशत में पूरी रात नींद नहीं आती। अगर किसी के घर में एक के बाद एक सवा सौ से ज्यादा सांप निकल आएं तो उसका क्या हाल होगा?

एक साथ इतने सांप देख मोहल्ले के लोग वहां इक्ट्ठे हो गए। शाम लगभग आठ बजे सभी लोग अपने-अपने घर चले गए। उसके बाद जितेंद्र मिश्रा का पूरा परिवार रात भर सांप की दहशत खाए बैठा रहा किसी की आंख नहीं बंद हुई। सारी रात जाग के गुजार दी। सुबह होते ही जितेंद्र ने सांप पकड़ने वाले रामचंदर को बुलवाया और बताया कि घर में कल से बीस से अधिक सांप निकल चुके है। रामचन्द्र ने पूरे घर में अपनी नजर दौड़ाई। उसकी नजर जीने के नीचे बने पुराने स्टोर रूम पर जा टिकी। जो कि पूरी तरह से बंद है रामचन्द्र ने वह दीवार खोदने की बात कही। लोगों ने दीवार को गिराया तो उसमे सैकड़ों सांप देख कर सभी की आंख खुली की खुली रह गई। रामचंद्र ने चिमटे की मदद से सभी सांपों को एक बड़े डिब्बे में डालकर बंद कर दिया और बस्ती से जंगल में छोड़ दिया। सैकड़ों सांप एक साथ निकलने की घटना से पूरा परिवार अब तक दहशत में है।

[adrotate banner="2"]