फर्रुखाबाद:(राजेपुर) मजदूरी करने साइकिल से घर से निकले 25 वर्षीय बलबीर राठौर निवासी डबरी की लाश देर रात खाना क्षेत्र के जमापुर की मोड़ के निकट खड्ड में पड़ी मिली| उसकी मौत की खबर से कोहराम मच गया|
[adrotate banner="3"]
मृतक के भाई धर्मेन्द्र ने बताया की बलवीर का विवाह जनपद शहजहाँपुर से तय हुई था| जुलाई माह में बारात जानी थी| शनिवार को वह रोज की तरह घर से फर्रुखाबाद के लिये साइकिल से निकला और देर रात तक घर नही पंहुचा तो परिजन को देर रात वह थाना क्षेत्र के जमापुर की मोड़ के निकट खड्ड में पड़ा मिला| परिजन 2 बजे उसको उपचार के लिये लोहिया अस्पताल लाये| जंहा उसे मृत घोषित कर दिया गया|
बलवीर की मौत की खबर सुनते ही उसकी माँ प्रेमादेवी के साथ काफी लोग लोहिया अस्पताल आ गये|
[adrotate banner="2"]


