पांच दिन में तीन हत्या और दो डकैती

0
117

mhroj, kiran afsriफर्रुखाबाद: बीते पांच दिन में तीन हत्याकांड और दो डकैती ने पुलिस की कलई खोलकर रख दी है| पुलिस अभी कमालगंज के थाना जीरागौर में हुई डबल मर्डर का खुलासा अभी कर भी नही पायी थी कि अपराधियों ने बीती रात जीरागौर में हुई हत्या की तरह ही महिला को मौत के घाट उतार दिया|

[adrotate banner="3"]

विदित है की 2 मई की रात को जीरागौर निवासी शमीम अपनी पत्नी मसवरी और 19 वर्षीय दिवांग पुत्री महरोज के साथ घर के आंगन में चारपाई पर रो रहे थे | घर की छत पर शमीम का पुत्र हसिब व 17 वर्षीय राज के साथ साथ उनके ही गाँव का 55 वर्षीय अख्तर सो रहे थे | अख्तर ने बताया की सुबह होने पर वह उठे और जीने से नीचे आये| उन्होंने शमीम को चारपाई से नीचे गिरा पाया| जब उन्होंने पास जाकर देखा तो शमीम गम्भीर हालत में सांसे गिन रहा था और मसवरी और 19 वर्षीय दिवांग पुत्री महरोज को भी मौत के घाट उतार दिया गया था| पुलिस ने अभी तक दोहरे हत्या कांड का खुलासा नही कर पाया की बीती रात याकूतगंज में महिला को मौत के घाट उतार उसके घर में भी डकैती डाली गयी| जिससे पुलिस की सक्रियता की पोल खोलकर रख दी है|

फ़िलहाल जनता में दोनों घटनाओ को लेकर आक्रोश है| पुलिस जल्द खुलासे की बात कर रही है|

[adrotate banner="2"]