खाकी के साये में मजे से चल रहा मिट्टी खनन, राधे-राधे

0
198

mitti khnnफर्रुखाबाद:(राजेपुर) बीते फाफी समय से मिट्टी खनन से अपनीं जेबें गरम करतें आ रहे है खनन माफिया और खाकी| परन्तु इसका विपरीत परिणाम गरीब जनता को झेलना पडता है मिट्टी खनन माफियाओं की ट्रालियाॅं पकडी जाती हैं परन्तु राजनैतिक दबाव के चलते इन्हें छोड दिया जाता ,इनको बचाने वाला कौन है- हमारे नेता,जिनको हम वोट देते है, वही सत्ता में आने पर हमारा खून पीते हैं| या यूँ कहिये की इस हमाम में सभी नंगे है| राजेपुर क्षेत्र में अबैध खनन पुरे जोरपर है| जब जनता को पता है तो फिर क्या पुलिस को नही पता होगा| लेकिन अभी तक पुलिस हाथ डालने की जगह मुठ्ठी बंद किये बैठी है|

[adrotate banner="3"]

खनन माफिया के कद इतने ऊंचे हो गए हैं कि कानून का कद उनके आगे बौना दिख रहा है। न वो कायदे कानून की परवाह कर रहे हैं न अदालतों के आदेशों का पालन कर रहे हैं । अबैध मिट्टी खनन माफियाओ का आलम यह है की वह थाने के सामने से निकलते है लेकिन पुलिस उन पर हाथ नही डाल रही है| थाना क्षेत्र के गर्म दहलीया, राजेपुर, खंदौली,सथरा, महेशपुर, जैनापुर में जमकर अबैध खनन किया जा रहा है| लेकिन पुलिस नही बोल रही है| तो फिर आरोप भी पुलिस पर ही लगेगे| खनन माफिया खेतो की मिट्टी खरीदकर खनन कराते है|

मिट्टी की ट्राली 1000 रुपये में बिकती है| बीते दो माह से खनन चल रहा है| दिन रात जेसीबी लगाकर मिट्टी का खनन हो रहा है| तकरीबन एक जेसीबी और 10 ट्रैक्टर इस गैरक़ानूनी काम को कर रहे है| कही ना कही माफिया पर सत्ता का भी हाथ बताया गया है|

थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश ने बताया की उन्हें इस सम्बन्ध में कोई जानकारी नही है| जानकारी मिलने पर कार्यवाही की जायेगी|

[adrotate banner="2"]