नगर क्षेत्र के 42 विधालयो ने निकाली जागरूकता रैली

0
217

btsla agrvalफर्रुखाबाद: बेसिक शिक्षा के परिषदीय विधालय की तरफ से नगर क्षेत्र के 42 विधालयो के बच्चो ने उत्साह के साथ रैली निकाल स्कूल चलो अभियान के तहत लोगो को जागरूक किया|

[adrotate banner="3"]

नगर पालिका अध्यक्ष बत्सला अग्रवाल ने प्राथमिक विधालय रकाबगंज में पंहुचकर रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया| रैली में प्राथमिक विधालय बड़ाखेल के बच्चो ने हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, के रूप में सदभावना का संदेश दिया| प्राथमिक विधालय रकाबगंज के द्वारा सजीव चित्रण किया गया|

रैली निकाल रहे बच्चो ने कहा हिन्दू, मुस्लिम, सिख, मिलाकर सब करे पढाई, चाहे जो भी हो मजबूरी पढ़ना लिखना बहुत जरुरी आदि नारे लगाकर लोगो को अपने बच्चों को विधालय भेजने के लिये प्रेरित किया| रैली रकाबगंज से टाउन हाल तक गयी| टाउनहाल पर नगर शिक्षा अधिकारी बेगीश गोयल ने कहा सभी सतप्रतिशत बच्चो का नामांकन कराये| पूर्ण निष्ठां के साथ बच्चों को शिक्षा दे| इस दौरान जिला समन्वयक अनिल शर्मा, शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष संजय तिवारी, व्यायम शिक्षक कुलदीप यादव, चमन शुक्ला, रेशमा बानो, पीआर कश्यप मंजू तिवारी,शशि मिश्रा, अनीता कामिनी सिंह आदि लोग मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]