दो घंटे चौक पर जाम की झाम में फंसे रहे राहगीर

0
166

jaamफर्रुखाबाद: शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गयी है| घंटों जाम में फंसे रहना पड़ता है| जिसके चलते सोमबार को चौक से घुमना तक अव्यवस्थित वाहनों के कारण करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा। जाम में फंसे नागरिकों का कहना था कि नेहरु रोड के दोनों तरफ दुकानें हैं। जिनके समीप दिन भर वाहन खड़े रहते हैं। इससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। इस जाम से शहरवासी परेशान रहते है| जाम से निजात दिलाने के लिए कोई प्रशासनिक पहल भी नहीं की जा रही है|

[adrotate banner="3"]

वैसे तो शहर में जाम की स्थिति भयाभय है ही| इसके बाद भी लेकिन इसके बाद भी शहर की ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो रही है। शहर जाम की झाम से जूझ रहा है।प्रशासन के काफी प्रयास के बावजूद भी ट्रैफिक पुलिस शहर में यातायात व्यवस्था दुरुस्त कराने के लिए कम, इटावा बरेली मार्ग पर वाहनों से अवैध वसूली करने में ज्यादा मसगूल दिखायी देती है। ट्रैफिक इंचार्ज तो काफी समय से शहर के इर्द गिर्द नजर भी नहीं आये।

प्रशासन व पुलिस इस मुद्दे को लेकर कई बार बैठकें आयोजित कर ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त कराने का प्रयास सिर्फ कमरे के अंदर ही कर रहा है। जिसके चलते सोमबार को शहर के चौक जाम की झाम से जूझता रहा। एम्बुलेसों मे मरीज फंसे रहे। बच्चे छुट्टी के दौरान समय से घर नहीं पहुंच सके। फिलहाल ट्रैफिक व्यवस्था पर सिर्फ करोड़ों रुपये कागजों में ही खर्च किये जा रहे हैं।.वही नेहरु रोड पर व्यापारियों के द्वारा भी सड़क तक अपनी दूकान का अतिक्रमण कर रखा है| जिससे आने वाले वाहन भी सड़क पर खड़े होते है| नतीजन आम जनता जाम में जूझती है|

[adrotate banner="2"]