कोटेदार के पुत्रो व साथियों ने घर में घुसकर पांच को गोलियों से भूना, एक की मौत

0
162

smil htyaslim htayaफर्रुखाबाद:(कायमगंज) कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिनौली निवासी महमूद के पुत्र 40 वर्षीय सलीम को गोलियों से भुन दबंगो ने मौत के घाट उतार दिया | जबकि उसके माँ-बाप व दो भाई भी जख्मी हुये उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया है|

[adrotate banner="3"]

मृतक के भाई वसीम ने बताया की गाँव के कोटेदार दिवाकर के पुत्र प्रदीप से बीते दिनों विवाद हुआ था| उसने अपने खेत से पाइप चोरी करने का आरोप उसके परिवार के लोगो पर लगाया था| जिसपर कोटेदार ने पुलिस से शिकायत भी कर दी थी| पुलिस ने दबाब में चोरी ना करने के बाद भी उसके पिता ने 20 किलो पाइप प्रदीप को दे दिया| लेकिन उन्होंने विवाद शांत नही किया| बीते दिन भी कुछ विवाद हुआ|

रविवार को दोपहर के बाद उसके पिता महमूद खेत से घर वापस आ रहे थे| तभी आरोपी प्रदीप उसके भाई प्रवीन सहित एक दर्जन लोगो ने उसके ऊपर हमला कर दिया| लाठी डंडो और हथियारों से लैस प्रदीप ने पहले उसके पिता के साथ मारपीट की और बाद में उसके गोली मार दी| गोली उसके पैर में लगी| वहां पिता को घायल करके आरोपी सीधे उसके घर पर में घुस आये और घर में बैठे उसके बड़े भाई सलीम, माँ चुन्नी, भाई निजामुद्दीन और भूरा पर हमला बोल दिया| पहले लाठी डंडो से पीटा और बाद में ताबड़-तोड़ फायरिंग कर दी| दबंगो के हौसले इस कदर बुलंद थे की घर में मासूम बच्चो के साथ मारपीट की गयी| गोली लगने से सलीम गम्भीर रूप से घायल हो गया| उसके पीछे कमर में गोली लगी|

जबकि उसकी माँ चुन्नी देवी के घुटने और पिता के पैर में चोट आयी| दोनों भाई निजामुद्दीन और भूरा भी घायल हो गया| उन्हें कायमगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया| जंहा कुछ देर बाद सलीम उसकी माँ चुन्नी, पिता महमूद को लोहिया अस्पताल भेज दिया गया| सीओ सिटी योगेश कुमार और कोतवाल देवेन्द्र शर्मा, आवास विकास चौकी इंचार्ज मिर्जा सदरे आलम बेग मौके पर आ गये| सीओ ने गम्भीर रूप से घायल सलीम को रिफर कर दिया| कुछ देर बाद उसकी मौत हो गयी| दूसरे पक्ष से भी कुछ लोगो के घायल होने की जानकारी मिली है|

[adrotate banner="2"]