खौफ में घुमंतू परिवार की महिलाये और मासूम

0
146

ghumantuफर्रुखाबाद: (शमसाबाद) पड़ोसी जनपद हरदोई के पाली थाने में हुई दो हत्या और लूट के मामले में पुलिस ने बीते कई दिनों से घुमंतू परिवार के सदस्यों को अपना निशाना बना रखा है| रात दिन उन्हें दहशत में जीना पड़ रहा है| जिसके चलते उनके परिवार में बचे महिलाये और बच्चे पुलिस के खौफ से दहशत में है|

[adrotate banner="3"]

विदित है की हरदोई के पाली के मोहल्ला शेखसराय निवासी महिला 45 वर्षीय भूरी व नगर के मोहल्ला बिरहाना निवासी ऋषिकान्त को लाठियों से पीटने के बाद मौत के घाट उतारने और उनके घरो में डाका डालने के मामले में हरदोई पुलिस ने थाना शमसाबाद क्षेत्र के फैजबागके निकट से महिलाओं सहित सात आरोपियों को दबोचा है| पुलिस ने उसके साथ लूटे गये माल की तलाश में में काफी समय लगाया लेकिन माल उनके हाथ नही लगा| जिसके बाद पुलिस कई आरोपियों को ले ले गयी|

शमसाबाद के फैजबाग में उस परिवार की बची महिलाये और बच्चो पर भी पाली थाने के दरोगा देवेन्द्र सिंह और सिपाही सुनील उन्हें एक गेस्ट हाउस में घेरे हुये है| महिलाये और बच्चे पुलिस के खौफ में है| महिलाओ के पास खाने पीने की चीजे भी ख़त्म हो गयी है| जिससे बच्चे भूखे है| पुलिस आये दिन उन्हें पीट रही है| दरोगा देवेन्द्र ने बताया की आला अधिकारियो के निर्देश पर महिलाओ और बच्चों की निगरानी की जा रही है| किसी को भी परेशान नही किया जा रहा|

[adrotate banner="2"]