खुली-खुली रही सराफा व्यापारियो के समर्थन में बाजार बंदी

0
161

baajarsnjiv babiफर्रुखाबाद: एक महीने से अपनी हक की लड़ाई लड़ने के लिये केंद्र सरकार के खिलाफ आन्दोलन कर रहे सराफा व्यापारियों के समर्थन में व्यापार मंडल का बंद उनकी लाख कोशिश के बाद भी खुला-खुला रहा| कई जगह व्यापार मंडल नेताओ की दुकान बंद कराने को लेकर नोकझोंक हुई| तो वही मोहम्मदाबाद व कायमगंज में बंदी बिल्कुल फ्लाप साबित हुई|

[adrotate banner="3"]

मिश्रा गुट व्यापार मंडल के व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष संजीव मिश्रा बाबी, नगर अध्यक्ष इखलाख खां, युवा कमेटी के नगर अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज और सराफा कमेटी के जिलाध्यक्ष अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ के नेतृत्व में व्यापारी नेता सुबह 9 बजे से दोपहर तक दुकाने बंद कराने में लगे रहे| लेकिन इसके बाद भी दुकानदार व्यापारी नेताओ के साथ चूहा बिल्ली का खेल खेलते दिखे| जैसे ही व्यापारी नेता दुकाने बंद कराने के बाद चले जाते थे कुछ देर बाद मौका देखकर दुकानदार अपनी दुकाने खोल लेते थे| जिसके चलते कई बार व्यापारी नेताओ की दुकानदारो से नोकझोंक हुई|

जैसे ही व्यापारी नेता नेहरु रोड पर आये तभी मौका देखकर सुतहट्टी, लोहाई रोड, बीबीगंज, किराना बाजार, रेलवेरोड, लाल दरवाजे का बाजार खुल गया| जिसके बाद पुन : मौके पर जाकर व्यापरियों ने दुकाने बंद करा दी| कुछ समय के बाद कंछल गुट के जिलाध्यक्ष इस्लाम चौधरी, नगर अध्यक्ष मनोज मिश्रा आदि भी आ गये और एक्साइज ड्यूटी वापस ना लेने पर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की |

फतेहगढ़ में व्यापारी नेता अल्लहादीन, उमेश चतुर्वेदी, सराफा कमेटी अध्यक्ष कुमार चन्द्र वर्मा ने दुकाने बंद करायी| जिस पर उनका कपड़ा विक्रेता लक्ष्मी रस्तोगी से विवाद भी हुआ| उन्होंनेआरोप जड़ा की समस्या आने परव्यापार मंडल नजर नही आता है|
मोहम्मदाबाद और कायमगंज में बंदी रही फ्लाप
मोहम्मदाबाद में व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष सुभाष चन्द्र गुप्ता और परमानंद वर्मा ने बाजार बंद कराने का प्रयास किया| लेकिन व्यापारियों ने कह दिया की बीते दिन दुकान बंद करने को लेकर 60 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था| इसलिये वह दुकान बंद नही करेगे| कायमगंज में 11 बजे तक जैसे-तैसे बाजार बंद होने के बाद पुन: खुल गया|
व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ ने अपनी दुकाने खोल कर रखी इसके लिये उन्हें धन्यबाद| यह अभी की लड़ाई है| इसमे सबको सहयोग करना चाहिए था|

[adrotate banner="2"]