कार सबार बदमाशो ने पशु व्यापारी को लूटा

0
140

luutफर्रुखाबाद:(राजेपुर) सफेद रंग की बुलेरो पर सबार अज्ञात बदमाशो ने पशु व्यापारियों को कार में बैठाकर उसके पास से 70 हजार रुपये लूट लिये बाद में उन्हें चलती गाड़ी से फेंक दिया| घटना के सम्बन्ध में पुलिस को तहरीर दी गयी है|

[adrotate banner="3"]

शहर कोतवाली के सोताबहादुर निवासी पशु व्यापारी भूरे पुत्र इस्लाम ने थाने में दी गयी तहरीर में कहा है की उसके साथ गाँव के ही जुल्फू व अकबर पुत्र छेदा भी उसके साथ थे| वह राजेपुर क्षेत्र के मोहदीपुर के नखासे से वापस लौट रहे थे | तभी सफेद रंग की बुलेरो गाड़ी आकर उनके पास रुकी| गाड़ी के चालक ने पांचाल घाट चलने की बात की| जिसके बाद तीनो उस गाडी में बैठ गये| कुछ दूर चलने के बाद चालक ने आगे बैठे जुल्फू को पीछे बैठने के लिये कह कर गाड़ी रोंक दी गयी| जैसे ही जुल्फू नीचे उतरा तभी अकबर को भी धक्का देकर नीचे उतार दिया| जैसे ही मै नीचे उतरने को हुआ तो दो अज्ञात लोगो ने पीछे से मेरी गर्दन पकड़कर मुझे गिरा लिया और गाड़ी भगा दी|

बदमाशो ने मेरे पास रखे 70 हजार 60 रूपया लूट लिये| उन्होंने चित्रकूट के सामने धक्का देकर नीचे फेंक दिया और फरार हो गये| पुलिस घटना की जाँच में जुटी है|

[adrotate banner="2"]