अज्ञात वाहन की टक्कर से भांजे की मौत, मामा घायल

0
144

GHYAL 12फर्रूखाबादः जनपद शाहजहाॅपुर के अल्लाहगंज थाना क्षेत्र के हुल्लापुर चौराहा के निकट एक ढाबे के पास शुक्रवार रात्रि हुई एक सड़क दुर्घटना में एक 19 वर्षीय भांजे युवक की फर्रूखाबाद के डा0 ,राममनोहर लोहिया अस्पताल में लाते समय मौत हो गई। जबकि उसका साथी युवक मामा गम्भीर रूप से घायल हो गया।

[adrotate banner="3"]

यहाॅ अस्पताल ने आज मृतक युवक का शव पोस्टमार्टम किये जाने की सूचना फर्रूखाबाद कोतवाली पुलिस को भेजी गई। यहाॅ डाॅ0 राममनोहर लोहिया अस्पताल में चिकित्सा उपचार के लिये भर्ती गम्भीर रूप से घायल मृतक के मामा सर्वेश उम्र करीब 21 वर्ष पुत्र गोकुल सिंह निवासी ग्राम मऊ शाहजहाॅपुर थाना अल्लाहगंज शाहजहाॅपुर ने बताया कि वह अपने भांजे जीतू उम्र करीब 19 वर्ष पुत्र बटेश्वर निवासी ग्राम पहारपुर थाना मिर्जापुर जिला शाहजहाॅपुर के साथ एक मोटरसाइकिल से शुक्रवार रात्रि करीब 10 बजे अल्लाहगंज बाजार में होली मिलन करके जब वह अपने घर ग्राम मऊ शाहजहाॅपुर वापस लौटे रहे थे।

हुल्लापुर चौराहे के निकट एक ढाबे के पास अचानक सामने से आये किसी अज्ञात बड़े वाहन की तेज रोशनी पड़ते ही हम दोनों की आंखें बंद हो गयीं और उस वाहन की चपेट में आकर दोनों मोटरसाइकिल सवार अचेत हो गये। दोनों घायलों को उपचार हेतु लोहिया असपताल 108 एम्बुलेस से भेजा गया| जंहा अस्पताल के चिकित्सक योगेन्द्र सिंह ने जीतू को मृत घोषित कर दिया| सर्वेश का उपचार किया गया| जीतू की मौत की खबर मिलते ही माँ कुसमा देवी और अन्य परिजन लोहिया अस्पताल पंहुचे|

[adrotate banner="2"]