घर में लगी आग से कई मबेशी मरे, नकदी और सामान भी राख

0
141

aagफर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद) बीती रात कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शिवाजी नगर निवासी मो० कदीर के घर अचानक आग लगने से उसके घर में बंधे मबेशी और अन्य सामान भी जल गया| जिससे उसे लाखो रुपये की छति हुई है|

[adrotate banner="3"]

मो० कादीर अपने घर के बरामदे में लेटे थे तभी उन्हें देर रात तकरीबन 11 बजे साँस लेने में समस्या होने पर अकाहंक आँख खुली तो देखा की घर में आग लग गयी है| तभी उन्होंने अपने घर का मेंन गेट खोलने का प्रयास किया तो पता चला की कुंडी बाहर से बंद है| जिसके बाद उन्होंने कमरे में सो रही अपनी पत्नी आसमा बेगम, माँ जनवरी बेगम, बेटी गुलशन, खुशनुमा, गुलिस्ता, आशियाना, तराना, व दोनों पुत्रो शानू व सगीर को पड़ोसी भाई अकील के घर से सभी को बाहर निकाला|

लेकिन खून की प्यासी आग ने फिर भी कादीर के घोड़े, घोड़ी, बकरी को जलाकर राख कर दिया| वही कादीर ने बताया की उसके घर में रखे 10 हजार रुपये चार कुंतल सरसों और अरहर जलकर राख हो गये| घटना कि सूचना मिलने पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा अपने समर्थको के साथ पीड़ित के घर उसे सांत्वना देने पंहुचे| रोहिला निवासी पावस यादव ने पीड़ित परिवार को 5 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी दी| पीड़ित कादीर तांगा चलाकर अपने परिवार का पेट पालता है|

[adrotate banner="2"]