नगर पालिका के भ्रष्टाचार पर भाजपा का हल्लाबोल

0
205

bjp dhirendr, prdip , dilipफर्रुखाबाद: नगर में नगर पालिका जनता के पैसे से क्या गुल खिला रही है इसको लेकर भाजपा नेताओ ने मोर्चा खोल दिया| जिलाधिकारी ने इस सम्बन्ध नगर पालिका की आधा दर्जन से अधिक शिकायत की गयी है| जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया है|

[adrotate banner="3"]

भाजपा के जिला मिडिया प्रभारी दिलीप भारद्वाज के साथ पार्टी के एक प्रतिनिधि मंडल ने दी गयी शिकायत में कहा है की वर्तमान में रेलवे रोड डामर से बनी हुई है|जो नाली से नाली तक है| इस बार नगर पालिका द्वारा सड़क के दोनों तरफ 5 से 8 फुट का फुटपाथ बनाया गे है| जो पेवर ब्रिक से बनाया जा रहा है| यह सड़क नगर की सबसे व्यस्त सड़क है| इस सड़क को पुन: नाली से नाली तक हाटमिस्स से ही बनाये जाने की मांग की गयी है |

इसके अलावा नाला मछरटट्टा से साहबगंज चौराहे रोड और साहबगंज चौराहे से अंगूरीबाग होते हुये गंगा दरवाजा तक रोड को हाटमिक्स से ही बनाया जाये| इसके साथ ही सही सड़को पर दोबारा सड़क बनाने का भी आरोप लगाया गया है| जिसमे नुन्हाई, खतराना, सेनापति, सधवाडा, रस्तोगी मोहल्ला, महादेव प्रसाद गली, सब्जी मंडी आदि मार्ग शामिल है| भाजपा नेताओ से मांग की है की नगर पालिका का पिछले 10 वर्षो में बनाई गयी सड़को की सूची सार्वजनिक की जाये| कुछ सड़को को कुछ ही समय के अन्तराल में नगर पालिका और डूंडा ने बना दिया| दोनों की सूची सार्वजनिक की जाये| इसके साथ ही नगर पालिका पर घटिया पेवर ब्रिक इस्तेमाल करने का आरोप भी लगाया गया है|

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष प्रभात अवस्थी, नगर महामंत्री धीरेन्द्र वर्मा, जिला महामंत्री प्रदीप सक्सेना, अमित कुमार आदि लोग भी मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]