13 मार्च तक सराफा दुकानों में लगे रहेगे ताले

0
137

srafa vyapari daduaaफर्रुखाबाद : बीते दिनों से चल रही सराफा व्यापारियों की हड़ताल मांगे पूरी ना होने के कारण 13 मार्च तक बढ़ा दी गयी है| कमेटी के आला अधिकारी लगातार केंद्र सरकार से सम्पर्क करने का प्रयास कर रहे है|

[adrotate banner="3"]

पूरे जिले में सोने का कारोबार पर पानी फिर रहा है| फतेहगढ़, फर्रुखाबाद, कमालगंज, कायमगंज, शमसाबाद,मोहम्मदाबाद जनपद में जगह जगह व्यापारी एक्साड ड्यूटी लगाये जाने का विरोध कर रहे| जिसके तहत शनिवार को सर्राफा कमेटी के जिलाध्यक्ष अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ के नेतृत्व में सांसद मुकेश राजपूत को ज्ञापन दिया गया| सभी व्यापारियों ने एक सुर में 1 प्रतिशत एक्साइज ड्यूटी लगाये जाने का विरोध किया और सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया| सोमबार शाम जिलाध्यक्ष अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ ने जेएनआई को फोन पर बताया की अभी सरकार द्वारा सराफा व्यापारियों मांगे ना माने जाने से प्रदेश नेतृत्व के अवाहन पर हड़ताल को 13 मार्च तक बढ़ा दिया गया है| कायमगंज में भी सराफा व्यापारियों ने बैठक क्र रणनीति बनायी| बैठक में शिव शरण वर्मा, महेश अग्रवाल, सत्यनारायण वर्मा, अशोक अग्रवाल, दीपक वर्मा आदि लोग मौजूद रहे|

मऊदरवाजा क्षेत्र में खुली रही सराफा दुकाने
सोमबार को मऊदरवाजा क्षेत्र में अधिकतर दुकाने खुली रही| इस सम्बन्ध में ददुआ ने बताया की वह मऊदरवाजा क्षेत्र में अभी जा नही पाये है| सराफा दुकानदारो को अपना हित देखते हुये दुकाने खुद बंद कर लेनी चाहिए|

[adrotate banner="2"]