लखनऊ के धरना प्रदर्शन में शामिल होंगे स्वास्थ्य संविदा कर्मी

0
125

smvoda svaasthy kmrmiफर्रुखाबाद: उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन( संविदा) कर्मचारी संघ ने आयोजित एक बैठक में लखनऊ में होने वाले संगठन के धरना प्रदर्शन में शामिल होने के रणनीति बनायी|

[adrotate banner="3"]

शहर के लोहिया अस्पताल में आयोजित हुई बैठक में अध्यक्ष गौरव कुमार ने बताया की प्रदेश स्तर पर चल रहे आन्दोलन के क्रम में लखनऊ में होने वाले धरना प्रदर्शन में जनपद से भी कर्मी जायेगे| इसके लिये रणनीति बनायी गयी है| 13 मार्च से लखनऊ में अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन का आयोजन होगा| इसमे नौ सूत्रीय मांगो को लेकर प्रदर्शन किया जायेगा|

इस दौरान गौरव वर्मा, अंकित दीक्षित, नरेन्द्र कुमार मिश्रा, प्रदीप पाल, शाबिर हुसैन, शिवम् राजपूत, महेन्द्र राजपूत, श्वेता राठौर, प्रीती यादव, लोकेश कुमार आदि मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]