दुर्वासा ऋषि आश्रम मार्ग पर बने अबैध भवनो को नोटिस जारी करने के निर्देश

0
200

rai9liफर्रुखाबाद: जिलाधिकारी सतेन्द्र कुमार सिंह ने तहसीलदार सदर को पांचाल घाट से दुर्वासा ऋषि आश्रम के बीच सड़क के किनारे-किनारे के अबैध निर्माण को हटाने का नोटिस देने के निर्देश दिये है| डीएम गंगा सफाई अभियान की रैली में हिस्सा लेने के लिये गये थे|

[adrotate banner="3"]

गंगा सफाई अभियान के तहत नगर व बढ़ पुर क्षेत्र के विधालयो के बच्चो के साथ जिलाधिकारी ने पांचालघाट चौराहे पर स्थित ब्रह्मदत्त द्विवेदी की प्रतिमा से दुर्वासा ऋषि के आश्रम तक रैली निकाल कर लोगो को गंगा सफाई के लिये जागरूक किया| उन्होंने गंगा घाट पे जाकर सफाई अभियान का जायजा लिया| इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा की गंगा को साफ़ करने के लिये पहले अपने अन्दर की गंदगी को साफ करना चाहिए| रैली निकालने के दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद तहसीलदार आरपी चौधरी को पांचाल घाट से दुर्वासा ऋषि आश्रम के बीच सड़क के किनारे-किनारे बने अबैध भवनों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिये| उन्होंने बताया की नगर क्षेत्र के 1000 और जनपद के सभी विकास खंड और नगर पालिका से 10-10 सफाई कर्मी गंगा घाट पर सफाई के लिये लगाये गये है|

तहसीलदार आरपी चौधरी ने जेएनआई को बताया की उन्हें जिलाधिकारी का निर्देश प्राप्त हुआ है जो अबैध निर्माण है उन्हें पहले नोटिस जारी होगा और बाद में उन्हें ध्वस्त किया जायेगा| इस दौरान नगर शिक्षा अधिकारी बागिश गोयल, सीओ सिटी योगेश कुमार, कोतवाल अनुसुईया दीक्षित, शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष संजय तिवारी, अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ, संजीव मिश्रा बॉबी , आदेश गंगवार, बीआरसी प्रदीप यादव, जमील अहमद, चमन शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे|
समर्थ ने भी चलाया सफाई अभियान
सामजिक संस्था समर्थ के द्वारा भी रविवार को गंगा घाट पर सफाई अभियान चलाया गया| जिसमे समर्थ के अध्यक्ष रोहित सफ्फड, सुरेन्द्र पाण्डेय आदि मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]