पीपल का पेड़ काटने पर हिन्दू महासभा का प्रदर्शन

0
250

hms1फर्रुखाबाद: कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के नगला पीतम के निकट मुख्यमार्ग पर खड़ा हरा पीपल का पेड़ काटने पर हिन्दू महासभा ने कड़ा विरोध दर्ज किया है| कार्यकर्ताओ ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला भी फूंक दिया|

[adrotate banner="3"]

कर्नलगंज चौकी से चंद कदम की दूरी पर बने धर्मिक स्थल पर खड़े पुराने पीपल के पेड़ को काटे जाने की सूचना पर हिन्दू महासभा के शैलेन्द्र अग्निहोत्री अपने समर्थको के साथ पंहुचे| उन्होंने इस मामले पर कड़ा विरोध दर्ज किया| शैलेन्द्र ने फोन से पहले नगर मजिस्ट्रेट शिब बहादुर सिंह से बात करने का प्रयास किया लेकिन बात नही हो सकी| इसके बाद सीओ सिटी को फोन पर सूचना दी गयी| आक्रोशित कार्यकर्ताओ ने मुख्य मार्ग पर खड़े होकर प्रशासन का पूतला फूंक दिया| इस दौरान अंकित तिवारी आदि लोग मौजूद रहे|

देशद्रोही छात्रों का पुतला फूंका
रेलवे स्टेशन फतेहगढ़ के निकट एकत्रित हुए युवा शक्ति संगठन के कार्यकर्ताओ ने देशद्रोही छात्रों का पुतला पुतला फूंक कर नारेबाजी की| इस दौरान पंकज प्रकाश, अनुज मिश्रा, श्याम राजपूत, आयुष भदौरिया आदि लोग मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]