पत्नी व ससुर सहित तीन को गोली मारने वाला बैंक कर्मी गिरफ्तार

0
204

kuldip dikshitफर्रुखाबाद: (शमसाबाद) विकास खंड शमसाबाद के सरकारी आवास में रह रहे एडीओ पंचायत शिव सिंह उनकी पुत्री नूतन व व्लाक कर्मी नवनीत को गोली मारने वाले बैंक कर्मी को पुलिस ने लाइसेंसी रिवाल्वर सहित दबोच लिया|

[adrotate banner="3"]

विदित है की 23 जनवरी 2016 को विकास खंड शमसाबाद के एडीओ पंचायत शिव सिंह मूल निवासी नगला हूसा अमृतपुर वर्तमान में व्लाक में ही सरकारी भवन में रह रहे है| उनकी पुत्री नूतन का विवाह बीते लगभग 1O वर्ष पूर्व राजेपुर के ग्राम कुबेरपुर कुतलुपुर व हाल निवासी सैनिक कालोनी फतेहगढ़ निवासी प्रदीप सिंह सोमबशी के साथ हुई थी| प्रदीप पूर्व सैनिक भी है| प्रदीप को नूतन पर शक था| घटना के एक दिन पहले ही शिव सिंह नूतन को ससुराल से लेकर आये थे|

एडीओ पंचायत प्रधानो के साथ बाहर बैठे थे| उनके साथ व्लाक कर्मी नवनीत सिंह निवासी टिकुरीयन नगला शमसाबाद भी था| प्रदीप व नूतन में घर के अन्दर कहासूनी की आवाजे आयी| जिसके बाद गोली चली| गोली नूतन के सीने में मार दी| गोली की आबाज सुनकर एडीओ पंचायत शिव सिंह व कर्मचारी नवनीत भाग कर घर के अन्दर गये तो दोबारा गोली चली और नवनीत भी सीने में गोली लगने के कारण घायल हो गया था | पुलिस ने आरोपी प्रदीप सिंह सोमबंशी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया था| पुलिस ने मुकदमे में दहेज का मामला भी दिखाया था|

थानाध्यक्ष कुलदीप दीक्षित ने बताया की आरोपी थाने में मुकदमे की सफाई देने आया था| तभी उसे गिरफ्तार किया गया| उसके माता-पिता की भी तलाश की जा रही है|

[adrotate banner="2"]