तीन लेखपालो के खिलाफ अबैध बसूली की शिकायत, एक निलंबित

0
126

LEKHPAL1फर्रुखाबाद: सदर तहसील में हुये तहसील दिवस में फरियादियो के द्वारा लेखपाल के भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने पर एसडीएम सदर ने बाल बिहार के लेखपाल शोभित अग्निहोत्री को निलंबित कर दिया गया है|

[adrotate banner="3"]

एसडीएम सदर सुरेन्द्र सिंह से गाँव बिहार निवासी ग्रामीण राहुल प्रताप सिंह ने शिकायत कर कहा की मूल निवास, आय जाति प्रमाण पत्र पर रिपोर्ट लगाने के नाम पर लेखपाल अबैध बसूली कर रहे है| जिस पर एसडीएम ने लेखपाल शोभित को तलब किया| जब एसडीएम ने पूंछा तप लेखपाल शोभित कोई सही जबाब नही दे सके| जिस पर उन्होंने तत्काल लेखपाल शोभित अग्निहोत्री के खिलाफ निलंबन का आदेश जारी कर दिया| वही मेरापुर निवासी श्याम पुत्र कालीचरन ने शिकायत कर कहा की पिछले कुछ दिनों पूर्व उसके खेत में किसी अजान व्यक्ति के द्वारा आग लगा दी गयी|

जिसमे उसकी बाजरे की फसल जल कर राख हो गयी| जब मुआवजे के लिये निबेदन पत्र भी दिया| उसमे रिपोर्ट लगाने के नाम पर लेखपाल अनुपम मिश्रा ने 500 रुपये मांगे| इसके बाद भी रिपोर्ट नही लगाई गयी| जिस पर एसडीएम ने जाँच के आदेश जारी किये| वही फतेहगढ़ के लेखपाल महेश्वर सिंह के खिलाफ में अबैध बसूली करने की शिकायत की गयी|

[adrotate banner="2"]