चाचा-भतीजी से लूट में मैनपुरी के शातिरो पर नजर

0
160

UPPफर्रुखाबाद: बीते दिनों थाना मेरापुर में हुई चाचा भतीजे से लूट की घटना में पुलिस आरोपियों को तलाशने में लग गयी है| पुलिस की ,मैनपुरी के कुछ शातिरो पर पैनी नजर है|

[adrotate banner="3"]

बीते दिन थाना क्षेत्र के ग्राम विजौरी निवासी महिला अनुपम पत्नी अभिजेंद्र प्रजापति अपने चाचा रमाकांत की शादी में शामिल होने जा रही थी| तभी बाइक सबार अज्ञात बदमाशो ने उसके साथ लूट की घटना को अंजाम दे दिया| महिला के नकदी जेबर लूट लिये गये| कोतवाली मोह्म्मदाबाद क्षेत्र के ग्राम कुमौली निवासी रमाकांत पुत्र रामदास प्रजापति का विवाह है| शुक्रवार को वह उसे अनुपम को बुलाने बाइक से आये थे| उनके साथ वह तैयार होकर जा रही थी| तभी अचार- सराय अगहत मार्ग के निकट रास्ते में तीन बाइक सबार अज्ञात बदमाशो ने उसके तमंचा लगा दिया|

बदमाशो ने धमकाकर हार, दो मंगल सूत्र, टोड़िया, चार अंगूठी, चैन, खडूआ व पांच हजार की नकदी लूट ली| इसी घटना को संज्ञान में लेते हुये अपर पुलिस अधीक्षक रामभुवन चौरसिया ने कोतवाली मोहम्मदाबाद में कायमगंज सीओ प्रकाश कुमार, मेरापुर थाने के इंस्पेक्टर के साथ बैठक कर आरोपी बदमाशो की जल्द तलाश करने के आवश्यक दिशा निर्देश दिये| पता यह भी चला है की जो मोबाइल बदमाश लूट कर साथ ले गये है उनकी भी लोकेशन ट्रेस की जायेगी| जिस जगह घटना हुई है पुलिस का मानना है की वहां बहुत कम लोग आते जाते है| इस लिये बदमाशो की लोकेशन जल्द पता चल जायेगी|

अपर पुलिस अधीक्षक रामभुवन चौरसिया के अनुसार अभी तक हुई जाँच में प्रकाश में आया है की बदमाश मैनपुरी जनपद के ही थे| उनकी तलाश में टीमें लगाई गयी है|

[adrotate banner="2"]