निर्दलीय प्रत्याशी ने भी भरा एमएलसी चुनाव के लिये पर्चा

0
159

cunavफर्रुखाबाद: जनपद होने वाले फर्रुखाबाद-इटावा स्थानीय प्राधिकारी के चुनाव् के लिये शनिवार को कन्नौज जनपद के छिबरामऊ इंदरानगर निवासी मनोज कुमार ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना पर्चा दाखिल कर दिया| वही सोमबार को भाजपा व बसपा के प्रत्याशियों के नामांकन सोमबार को होने की सम्भावना है|

[adrotate banner="3"]

शनिवार को मनोज कुमार पुत्र शिवमंगल सिंह अपने 20 प्रस्तावको के साथ नामांकन करने पंहुचे| उन्होने दो नामांकन दाखिल किये| वही कन्नौज जनपद के छिबरामऊ पनवारी निवासी रियाजुद्दीन ने भी पर्चा खरीदा| भाजपा जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने बताया की उनके प्रत्याशी की घोषणा रविवार को की जायेगी| सोमबार को भाजपा प्रत्याशी अपना नामांकन करेगा| शनिवार को भाजपा नेता रुपेश गुप्ता ने पर्चा खरीदा| सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा के प्रत्याशी के रूप में जनपद इटावा के भाजपा नेता छत्रपाल सिंह तोमर को मैदान में उतारने की तैयारी है| बसपा जिलाध्यक्ष सुभाष गौतम ने बताया की अभी प्रत्याशी घोषित नही हुआ है| सम्भवता रविवार को इसकी घोषणा हो सकती है| सोमबार को बसपा का भी प्रत्याशी नामांकन करेगा| बसपा ने भी नगर के नरकसा स्थित एक गेट्स हाउस में संगठन की बैठक बुलाकर एमएलसी प्रत्याशी पर चर्चा हुई|
राजेपुर व शमसाबाद में पम्पी ने वोटरों की नब्ज टटोली

समाजवादी पार्टी से एमएलसी प्रत्याशी पुष्प कुमार पम्पी ने राजेपुर की राइस मिल व् बी ऍम सी स्कूल शमसाबाद में प्रधान, बीडीसी सदस्यों व जिला पंचायत सदस्यों,नगर पंचायत सदस्यों के साथ बैठक कर उन्हें अपने पक्ष में करने का प्रयास किया| इस दौरान जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव, सतीश दीक्षित अभयप्रदीप उर्फ़ दरोगा जी आदि नेता मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]