सपा जिलाध्यक्ष का जगह-जगह स्वागत

0
161

anar singhchndrpal yadvफर्रुरुखाबाद: जनपद के चौथी बार सपा जिलाध्यक्ष बनने के बाद मनोनयन पत्र लेकर जनपद पंहुचे चंद्रपाल सिंह यादव का कार्यकर्ताओ ने जोरदार स्वागत किया|

[adrotate banner="3"]

जनपद की सीमा काली नदी के पुल पर पंहुचे सपा नेताओ ने जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव का फूल मालाओ के साथ उनका स्वागत किया| रजीपुर, बधार मेडिकल कालेज, जिला जेल, नबदिया, फतेहगढ़ मुख्य बाजार,भोलेपुर, लाल दरवाजा, घुमना बाजार चौक होते हुये काफिला गुरुगाँव देवी मन्दिर पंहुचा| मन्दिर में भी कार्यकर्ताओ में चन्द्रपाल सिंह का जोरदार स्वागत किया| जिसके बाद उन्होंने गंगा में दुग्ध अर्पित किया| काफिये में बाहनो की भीड़ से शहर में जाम की स्थित रही|

इस दौरान भोजपुर विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी, व्लाक प्रमुख राशिद जमाल सिद्दीकी, सपा नेता अरशद जमाल,डॉ० अनार सिंह यादव, डॉ० अजय पाल सिंह,डॉ० जितेन्द्र सिंह यादव, जिला पंचायत सदस्य विजय यादव, जेल विजिटर पुष्पेन्द्र यादव, सुरेन्द्र सिंह गौर, प्रदीप यादव टीटू, यूथ बिर्गेड अजय कश्यप, आदि मौजूद रहे|
सपा नेताओ ने की सामूहिक इस्तीफे की घोषणा
(कमालगंज)सपा जिलाध्यक्ष के द्वारा तय कार्यक्रम में ना पंहुचने पर सयुस के नगर अध्यक्ष दीपेन्द्र सिंह दीपू, उपाध्यक्ष अनिल कुमार, सचिव रावेन्द्र सिंह, प्रशांत वर्मा सहित कई कार्यकर्ता खफा हो गये उन्होंने पार्टी से सामूहिक इस्तीफा देने की घोषणा की है|
एमएलसी नामांकन में शामिल ना होने वालो की शिकायत
जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल यादव ने पार्टी आला कमान को एमएलसी पम्पी जैन के नामांकन में सदर विधायक विजय सिंह, अमृतपुर विधायक नरेन्द्र सिंह यादव की शिकायत पत्र भेजकर पार्टी आला कमान से की गयी है| जिससे टकराव की स्थित बन सकती है|

[adrotate banner="2"]