शमसाबाद: विरोधी प्रत्याशी को सपा प्रत्याशी बना कराया निर्विरोध

0
119

neta jiफर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी की व्लाक प्रमुख प्रत्याशी को रामवती पत्नी प्रतिपाल सिंह की जगह पर विरोधी प्रत्याशी रानी देवी पत्नी प्रमोद को सपा का प्रत्याशी बनाकर चुनाव निर्विरोध करा दिया गया|

[adrotate banner="3"]

पार्टी के जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल यादव, जिला पंचायत सदस्य प्रदीप यादव, सपा नेता अरशद जमाल सिद्दीकी सहित जिले के कई महत्वपूर्ण नेताओ ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रामवती पत्नी प्रतिपाल सिंह के साथ बातचीत की| जिसके बाद विरोधी प्रत्याशी रानी देवी को सपा के खेमे में शामिल कर उन्हें सपा का समर्थन दिया और रामवती का समर्थन भी दिला दिया गया| इस व्लाक प्रमुख सीटके निर्विरोध होने में प्रदीप व अरशद ने महत्व पूर्ण भूमिका अदा की|

प्रदीप यादव ने बताया की सपा प्रत्याशी रामवती पत्नी प्रतिपाल सिंह के पास बीडीसी नही थे| जबकि विरोधी प्रत्याशी रानी देवी पत्नी प्रमोद के पास पर्याप्त बीडीसी सदस्य थे| प्रमोद पुराने सपाई है| इस लिये सपा आला कमान से बात करके रामवती का पर्चा वापस कराकर रानी देवी को सपा की तरफ से निर्विरोध करा दिया गया है|

[adrotate banner="2"]