नववर्ष पर मातम: बस-ट्रक की भिड़ंत में हेल्पर सहित चार की मौत

0
241

MUUTDURGHTNAफर्रुखाबाद:(कमालगंज/जहानगंज) जनपद में नए वर्ष का आगाज भीषण दुर्घटना से हुआ| तेज रफ़्तार से जा रही बस ट्रक से भिड़ने से चार की मौत हो गयी और कई गंभीर रूप से घायल हो गए| घायलो को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया है| लोहिया अस्पताल में पुलिस व प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पंहुचे|

[adrotate banner="3"]

थाना जहानगंज क्षेत्र के काली नदी पुल के निकट सुबह तकरीबन 7 बजे काली नदी पुल के निकट उधरनपुर में तेज रफ्तार बस की आमने सामने की टक्कर में बस के हेल्पर 50 वर्षीय नजीर निवासी गुरुद्वारा छिबरामऊ कन्नौज, महरूपुर जहानगंज निवासी 40 वर्षीय दीपचन्द्र उर्फ़ दीपू पुत्र बच्चन लाल के साथ ही साथ 45 वर्षीय सतीश पुत्र जगराम भुर्जी निवासी चाँदपुर नवाबगंज, 50 वर्षीय विनोद कुमार दुबे निवासी गंगानगर कालोनी की मौत हो गयी| मृतक विनोद छिबरामऊ तहसील में बैनामा लिखने का काम करता था| जबकि मृतक दीपचन्द्र प्राइवेट वाहनों पर हेल्परी करता था| सतीश चन्द्र भी एक निजी बस में चालक का काम करता था| वह वर्तमान में शहर कोतवाली के अंडीयाना में किराये के मकान में रह रहा था|

घटना में जहानगंज के ग्राम बहोरिकपुर निवासी 11 वर्षीय आकाश पुत्र संजीव शाक्य, गोपाल पुत्र रामचन्द्र , कस्बा जहानगंज निवासी 70 वर्षीय कमला देवी पत्नी अबध बिहारी व औरया बिधूना नई बस्ती निवासी विश्राम सिंह सहित तकरीबन एक दर्जन लोग घायल हो गये| सभी घायलों को लोहिया अस्पताल भेजा गया| सूचना मिलने पर लोहिया अस्पताल अपर पुलिस अधीक्षक रामभुवन चौरसिया, सीओ सिटी योगेश कुमार सिंह आदि अधिकारी पंहुचे|

ट्रक बस की भिडंत इतनी तेज थी की बस के परखच्चे उड़ गये| बस में फंसे घायलों को काफी मसक्कत के बाद बाहर निकाला गया|

[adrotate banner="2"]