लोकदल ने मनाया पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिन

FARRUKHABAD NEWS कृषि राष्ट्रीय

lok dalफर्रुखाबाद: बुधवार को जिला पूर्ति कार्यालय के सामने हवन -पूजन के साथ राष्टीय लोकदल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ ने पूर्व प्रधानमंत्री चौ० चरण सिंह का जन्म दिवस मनाया| चौधरी चरण सिंह का जन्म 1902 ई० में मेरठ जिले की हापुड़ तहसील के गांव नूरपुर में हुआ था|

इस कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष रामनिवास शाक्य ने बताया कि 15 मई 1939 ई० को ऋण निवृत्ति बिल परीत कराया| ताकि किसानो को लाखो का ऋण मुक्त हुए| 3 जून 1947 को यूनाइटेड प्राविंस गांव हूकूमत बिल पारित कराया| एक जुलाई 1952 ई० में जमीदारी प्रथा ख़त्म की| 7 मार्च 1953 ई० में पटवारी की जगह लेखपाल व्यवस्था लागू की| चकबंदी अधिनियम बनाया किसानो के लिए जोत वही शुरू की गयी| |इस प्रकार से चौधरी ने ग्यारह बिन्दुओ पर कार्य करके किसानो को लाभ दिलवाया|

इस कार्यक्रम के दौरान मीना सिंह, सुनील गांधी,धर्मेन्द्र कुमार कटियार,महेंद्र सक्सेना,सुरेश कटियार,आर डी कुशवाहा, दुर्गा राजपूत,शिव कुमार कटियार,स्नेहलता सिंह,चन्द्र शेखर, राजू शाक्य, रामनिवास शाक्य आदि लोग मौजूद रहे|