मोहम्मदाबाद में 8 व राजेपुर में 10 प्रधानो की नही हुई शपथ

फर्रुखाबाद: विकास खंड मोहम्मदाबाद में 89 प्रधानो को चुना गया था| जिनमे से कुल आठ ग्राम पंचायत के प्रधानो को कोरम पूरा ना होने पर शपथ नही दिलाई जा सकी|

विकास खंड में कुल 80 प्रधानो ने शपथ लेकर गाँव के विकास का संकल्प लिया| जबकि 9 ग्राम सभाओ वाकरपुर, नगला सूदन, करनपुर मजरा वांसमई, तेरा, सिकन्दरपुर नगला विनायक, कुबेरपुर, सिकन्दरपुर, कुरैली के ग्राम प्रधानो ने शपथ नही ली| उन्हें भी चुनाव आयोग के अग्रिम आदेश मिलने के बाद सदस्यों का निर्वाचन कराकर प्रधानो को शपथ दिलाई जायेगी| वही पमरखिरिया के प्रधान ने भी शपथ नही ली| वर्तमान में वह जेल में है|

वही राजेपुर के ग्राम पंचायत कडहर, खंडौली, बिलालपुर तुर्ककाटा, जैनापुर, तुषौर, प्रहलादपुर भटौली, भुवनपुर ताजपुर, नगरिया जबाहर, चिढ़ीया मोहलिया, अम्बरपुर सहित 10 ग्राम पंचायतो के प्रधान शपथ लेने से महरूम रह गये| जिसमे जैनापुर व पहलाद भटौली में ग्राम पंचायत सदस्य के लिये एक भी नामांकन नही किया गया| राजेपुर में कुल 81 प्रधान बने है| बीडीओ शिवकुमार ने बताया कि जब तक आयोग से कोई दिशा निर्देश नही मिलता है| तब एडीओ पंचायत व सिक्रेटरी ही ग्राम पंचायत का विकास कार्य देखेगे|