प्रधान पुत्र से मारपीट में दोनों पक्षों के आठ पर एनसीआर

0
141

srikantफर्रुखाबाद: बीते दिन विकास खंड बढ़पुर के ग्राम पंचायत निंनौआ के प्रधान बालक राम के पुत्र के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के आठ लोगो के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर चार का चालान कर दिया|

[adrotate banner="3"]

निनौआ निवासी अशोक कुमार ने कोतवाली में दी गयी तहरीर में कहा है कि नगला खरौआ निवासी बालकराम प्रधान का चुनाव जीतने के बाद उनके पुत्र श्रीकान्त, रिसिकांत, अनिल आदि लोगो के साथ गांव में आये और जीते हुए प्रत्याशी की हूटिंग कर दी| जब इसका विरोध किया तो बाइक तोड दी| वही दूसरे पक्ष से श्रीकान्त ने भी कोतवाली में तहरीर देकर अपने साथ हुई मारपीट व फायरिंग की घटना को दर्शाया था| पुलिस ने सोमवार को पुन: घटना स्थल पर जाकर जाँच पड़ताल की|

कोतवाली अजित सिंह ने बताया कि दोनों तरफ के चार लोगो का शांति भंग में चालान कर दिया|

[adrotate banner="2"]