10 हजार कारतूस के खोखे बरामदगी की सूचना केंद्रीय गृह मंत्री को जायेगी!

0
159

pranshukhnta nalaफर्रुखाबाद:(कमालगंज) बीते कई चरणों में थाना क्षेत्र के खंता नाला से बरामद हुये एसएलआर व अन्य बोरो के प्रतिबंधित कारतूसो के खोखो के बाद पुलिस की निर्क्रियता पर बीजेपी खफा है| भाजापा नेता प्रांशु दत्त द्विवेदी ने कहा है कि इसकी शिकायत केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से की जायेगी|

[adrotate banner="3"]

भाजयुमो के राष्ट्रीय नेता प्रांशु दत्त द्विवेदी सोमबार को अपने कुछ समर्थको के साथ खंता नाला पंहुचे| जिसके बाद उन्होंने जेएनआई को फोन पर बताया कि पुलिस को अब तक 10 हजार कारतूस बरामद हो नाले में मिल चुके है| लेकिन पुलिस बड़े आराम से मामले को दबाये बैठी है| कुछ करना नही चाह रही है| उन्होंने कहा कि कारतूस प्रकरण में पुलिस के एक बर्खास्त आरमोर्रर असगर अली के भट्टे के निकट इतनी बड़ी संख्या में कारतुसो के खोखे बरामद होना कुछ और ही इशारा करता है| उन्होंने कहा कि जिस जगह पर भट्टा लगाया गया है उस जगह पर बालू और रेतीली भूमि है| रेतीली भूमि में भट्टे नही लगाये जाते| उन्होंने इसकी भी जाँच किये जाने की मांग की|

उन्होंने कहा कि देश में आतंकी गतिबिधि बढ़ गयी है| इसके बाद भी पुलिस किसी बड़ी वारदात का इंतजार कर रही है| उन्होंने कहा बीजेपी की तरफ से 10 हजार कारतूस के खोखे बरामद होने की सूचना केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह को जायेगी|

[adrotate banner="2"]