प्रत्याशी खुद कर रहे मतपेटियो की रखवाली

0
184

si mnish yadavफर्रुखाबाद:(राजेपुर) तृतीय चरण की मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीदवारों को नतीजाें की चिंता के साथ आशंकाएं भी सताने लगी हैं। पुलिस ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा-व्यवस्था पुख्ता की गई है। इसके बावजूद उम्मीदवारों को सुरक्षा के बीच भी मतपेटियों में ग़डब़डी ना हो जाये इसकी आंशका भी है और वे किसी जोखिम को तैयार नहीं है।

[adrotate banner="3"]

विकास खंड के महात्मा गाँधी इंटर कालेज में पंचायत चुनाव की मतपेटी रखी गयी है| जिनकी सुरक्षा के लिये एक उप निरीक्षक, तीन सिपाही सुरक्षा में लगाये गये है| इसके साथ ही साथ खुद थानाध्यक्ष मनीष यादव को भी स्ट्रांग रूम पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिये जा चुके है| वही स्ट्रांग रूम की गतिबिधि पर नजर रखने के लिये केबल एक सीसीटीवी कैमरा ही लगाया गया है|

फ़िलहाल प्रधान पद के उम्मीदवारो को भरोसा नही है कि मतपेटियों में गड़बड हो सकता है| जिसके चलते कई प्रत्याशीयो को स्ट्रांग रूम के बाहर देखा गया| नाम ना छपने की शर्त पर एक दावेदारी ने बताया कि उन्हें भरोसा नही है| जिस कारण वह स्ट्रांग रूम के आस पास की चक्कर लगाकर नजरे रखे हूँ| फ़िलहाल रविवार को सुबह से की विकास खंड में आने वाले गाँवो के दावेदार स्ट्रांग रूम पर अपनी नजर रख रखवाली कर रहे है|

[adrotate banner="2"]