बीजेपी नेता का विवादित बयान, ‘अवॉर्ड लौटाने वाले कांग्रेस के टुकड़ों पर पलने वाले कुत्ते’

0
219

rk1नई दिल्ली: बिहार से राज्यसभा में बीजेपी सांसद आर के सिन्हा ने साहित्यकारों द्वारा सम्मान लौटाए जाने पर विवादास्पद बयान दिया है। सीवान में एक कार्यक्रम में सिन्हा ने कहा कि असहिष्णुता के नाम पर सम्मान लौटाने वाले साहित्यकार कांग्रेस के चमचे हैं और उनके टुकड़ों पर पलने वाले कुत्ते हैं।

[adrotate banner="3"]

आर के सिन्हा ने कहा कि सम्मान लौटने वाले साहित्यकार वही लोग हैं जो लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस की ओर से वाराणसी में जाकर चुनाव प्रचार कर रहे थे। गौरतलब है कि पिछले दिनों कई साहित्यकारों ने असहिष्णुता के नाम पर अपना सम्मान लौटाया।पूरे देश में इसको लेकर काफी हंगामा भी बरपा, कुछ लोग सरकार के साथ हैं तो कुछ सरकार के खिलाफ हैं, लेकिन आज खुद बीजेपी सांसद ने ऐसा विवादित बयान दे दिया है।

[adrotate banner="2"]