धरपकड़: ग्राम प्रधान प्रत्याशी सहित आठ गिरफ्तार

0
144

uppफर्रुखाबाद: चुनाव प्रचार थम जाने के बाद भी भीड़ लगाकर चुनाव प्रचार में जुटे प्रधान प्रत्याशी सहित आधा दर्जन लोगो को गिरफ्तार कर लिया गया है| उनका शांति भंग में चालान किया गया है|

[adrotate banner="3"]

कोतवाली पुलिस ने धारा 144 लागू होने के बाद भी भीड़ लगाकर प्रचार करने की सूचना पर अमेठी जदीद पंहुचे कोतवाल शिव पूरन सिंह ने उसी गाँव के प्रधान प्रत्याशी देवेन्द्र सिंह से आपत्ति की तो उनके समर्थक भीड़ हटाने के लिये राजी नही हुये| वह कोतवाल से ही उलझ कर विवाद करने लगे| तो पुलिस ने प्रधान प्रत्याशी देवेन्द्र सिंह उनके समर्थक छगे, उमेश सिंह, शिवम्, विक्रम सिंह, इंद्रजीत सिंह, संजीब पेंटर जीप में बैठा लिया और कोतवाली ले आये| प्रधान प्रत्याशी के पकड़े जाने की खबर से जमकर पैरवी का भी दौरा चला| लेकिन पुलिस ने प्रधान प्रत्याशी सहित आठ लोगो का शांति भंग में चालान कर दिया|

कोतवाल शिव पुरन प्रसाद ने बताया कि धारा 144 लगी है| आरोपी भीड़ लगाकर प्रचार कर रहे थे| इस लिये कार्यवाही की गयी|

[adrotate banner="2"]