चुनाव के दौरान गाँव को स्मार्ट सिटी बनाने में लगे प्रधान जी

0
216

rajepurफर्रुखाबाद:(राजेपुर) जब जनता ने चुना तो वह जानकर तो होगा ही| वर्तमान प्रधान आदर्श आचार संहिता का खुला उलंघन कर नाली निर्माण कराने में व्यस्त है| जिससे अन्य प्रत्याशियों में रोस व्याप्त हो गया है|

[adrotate banner="3"]

विकास खंड राजेपुर के ग्राम विलालपुर तुरुखाटा में वर्तमान प्रधान तब विकास कार्य कराने निकले जब आदर्श आचार संहिता लग गयी| दोबारा प्रधानी का चुनाव होने जा रहा है| वर्तमान प्रधान तो चुनाव नही लड़ पाये लेकिन उन्होंने अपने नौकर बनवारी लाल को प्रधान बनाये जाने की शतरंजी चाल जनता के साथ चल रहे है| गाँव की मनोदसा देखकर नही लगता की उन्होंने विकास के नाम पर एक ईंट भी लगाई हो| लेकिन चुनाव नजदीकी आते ही प्रधान जी को अपने गाँव को स्मार्ट सिटी बनाने का सपना जाग गया| वर्तमान में प्रधान लल्लू सिंह अपने नौकर बनवारी के लिये मिटठू लाल के घर से मुख्य मार्ग तक 55 मीटर लम्बी नाली का निर्माण बड़े पैमाने पर करा रहे है| उस पर कोई भी प्रशासनिक अधिकारी अपनी नजरे इनायत नही कर रहा है|

एसडीएम अमृतपुर हबलदार सिंह ने बताया कि मौके पर बीडीओ शिव कुमार को भेज कर जाँच करायी जायेगी यदि जाँच में गलत पाया गया तो आचार संहिता के उलंघन में कार्यवाही की जायेगी|

[adrotate banner="2"]