बीजेपी के धरना कार्यक्रम से कई बड़े नेताओ ने किये किनारा

0
151

pranshu 12फर्रुखाबाद: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकान्त वाजपेयी के निर्देश पर कन्नौज में होने वाले धरना प्रदर्शन में जाने के दौरान पुलिस द्वारा किये गिरफ्तार किये गये भाजपा नेताओ के साथ जिले के कई महत्वपूर्ण बीजेपी नेता गायब दिखे|

[adrotate banner="3"]

बीते दिन ही जेएनआई के धरना प्रतिबंधित होने का समाचार मिलने के बाद बीजेपी में यह खबर पंहुच गयी थी| लेकिन भाजपा नेताओ ने प्रतिबंधित होने के बाद भी धरना स्थल पर जाने का फैसला कर लिया| जिसके बाद गुरुवार को सुबह पुलिस की नजरे बचाकर कई भाजपा नेता जनपद की सीमा में तो कई जिला जेल चौराहे पर रोक लिये गये| इस कार्यक्रम भाजपा के जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार, पूर्व चेयरमैंन मिथिलेश अग्रवाल, डॉ० रजनी सरीन, पूर्व सांसद मुन्नू बाबू, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार ने किनारा कर लिया|

सबसे महत्वपूर्ण बात तो यह रही की कायमगंज क्षेत्र का कोई भी नेता आन्दोलन में शामिल होने नही पंहुचा| साथ ही साथ महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ममता सक्सेना भी अपने पदाधिकारियों के साथ नदारद रही| डॉ० महिपाल सिंह, प्रभात अवस्थी, शैलेन्द्र राठौर, डॉ०बीके गंगवार भी नजर नही आये| वही रुपेश गुप्ता अपनी बाइक से काली नदी पुल पर पंहुचे|

[adrotate banner="2"]