कमालगंज व्लाक के 26 प्रधान नही ले पायेगे शपथ

0
176

panchayat-electionफर्रुखाबाद: विकास खंड कमालगंज के 26 गाँवो के प्रधान प्रत्याशियों को अब चिंता सताने लगी है| चिंता इस बात को लेकर चल रही है कि आखिर उनके चुनाव जिनते के बाद एक तिहाई ग्राम पंचायत सदस्य कहा से लायेगे| कई गाँव यैसे भी है जिसमे किसी सदस्य ने पर्चा तक नही डाला|

[adrotate banner="3"]

व्लाक कार्यालय से मिले आंकड़ो के अनुसार विकास खंड के ग्राम देवरामपुर गढिया, चंदनपुर, सीता कपूरापुर, गगनी, रतनपुर, रामपुर, न्यामतपुर ठकुरान, महरूपुर बिजल, मेदा श्यामपुर, विचपुरी, अमानाबाद, पुरनपुर, महोई, चुनूपुर गढिया, मंडल शंकरपुर, बहोरिकपुर, दानमंडी, न्यामतपुर अमलैया, मूसा खिरिया, ताजपुर,नहरैया, गंगाईच, चौसपुर, फतेहपुर, बलीपुर, बहोरनपुर टप्पा हबेली सहित कुल 26 ग्राम पंचायतो में जितने वाले प्रधान शपथ नही ले पायेगे| सभी 26 प्रधानो के ग्राम पंचायत सदस्यों का कोरम पूरा नही हो पाया है| वही उन्ही 26 में पूरनपुर,मंडल शंकरपुर व चौसपुर में तो एक भी ग्राम पंचायत सदस्य पद का नामाकंन तक नही कराया गया|

खंड विकास अधिकारी शिव प्रकाश ने बताया कि चुने हुये प्रधान शपथ नही ले पायेगे| इस लिये चुनाव के बाद पुन: ग्राम पंचायत सदस्य का चुनाव कराया जायेगा|

[adrotate banner="2"]