राजेन्द्र नगर महोत्सब में लोक गीतों ने बाॅधा शमाॅ

0
180

फर्रूखाबाद: पूर्व मंत्री स्व0 राजेन्द्र सिंह यादव की स्मृति में चल रहे राजेन्द्र नगर महोत्सब में मंगलवार को हुये पंचायती राज्य सम्मेलन में पूर्व सांसद छोटे सिंह यादव ने समाजवाद को भी पंचायती राज व्यवस्था की रीढ़ बताया उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश में वास्तव में पंचायती राज साकार होता दिखाई देने लगा है। क्योकि कई बार समाजबादी पार्टी ने प्रदेश की सत्ता में आकर गाॅव गाॅव तक जागरूकता को फैलाया है।

[adrotate banner="3"]

परिणाम स्वरूप वर्तमान में एक साधारण से साधारण ग्रामीण अपने वोट की कीमत जानने लगा। पूर्व सांसद ने पंचायती राज व्यवस्था लागू करने श्रेय सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव को दिया। उन्होने कहा कि पंचायती राज का अर्थ होता है कि जहॅा पंचायतों का राज चलता हो। कहने का मतलब यह है कि साधारण नागरिकों तक उनके अधिकारों और कतव्यों का बोध पहुॅच जाना ही असलियत में पंचायती राज व्यवस्था कायम करता है।

इससे पूर्व उन्होने स्व0 बावू जी की मुर्ति पर माल्यापर्ण करके उन्हें नमन निेवेदिज किया। बावू जी के पौत्र सचिन सिंह यादव ने सम्मेलन में आये पूर्व सांसद सहित सभी अतिथियों को स्वागत किया और भविष्य में भी सहयोग की अपेक्षा की। महोत्सब में हुये सांस्कृतिक कार्यक्रम में कासगंज से आई संगीत पार्टी ने लोकगीतों की धुन छेड़ी तो पंडाल में मौजूद ग्रामीण थिरकने पर मजबूर हो गये।

[adrotate banner="2"]