मोहन ने बाल दिवस पर सैकड़ो गरीब बच्चो को पिलाया दूध

0
190

MOHAN 1MOHANफर्रुखाबाद: फर्रुखाबाद विअक्स मंच के अध्यक्ष मोहन अग्रवाल में पूर्व प्रधानमन्त्री के जन्मदिन पर मासूम गरीब बच्चो को दूध पिलाकर उनके साथ कुछ समय बिताकर बाल दिवस मनाया|

[adrotate banner="3"]

नेकपुर चौरासी स्थित अपने कोल्ड में शनिवार दोपहर बाद आयोजित किये गये कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में बच्चे वर्तन आदि लेकर पंहुच गये| मोहन अग्रवाल ने पहले काफी समय तक उन बच्चो के साथ चाचा नेहरू का जन्म दिन की खुशी बांटी| बाद में अपने कार्यकर्ताओ के साथ कार्यक्रम में आये बच्चों को फलेल दूध पिलाया गया| इसके बाद उन्हें बिस्किट भी वितरित किये गये| मोहन अग्रवाल ने बताया कि बच्चों पर ही हमारे जनपद व देश का भविष्य निर्भर करता है| इसी लिये सभी को इनकी परवरिश पर खास ध्यान देना चाहिए| इस दौरान राहुल जैन, राजकुमार, विजय मिश्रा, कुलदीप कुशवाह, अमन जैन, अवनीश साध, अवनीश वर्मा आदि लोग मौजूद रहे|
तकरीबन दो हजार गरीबो को वस्त्र होंगे वितरित
संगठन के नगर अध्यक्ष राहुल जैन ने बताया कि रविवार को रामलीला गडढा में क्षेत्र के तकरीबन दो हजार लोगो जिन्हें टोकन दे दिया गया है कपड़े बांटे जायेगे| कार्यक्रम सुबह सात बजे से शुरू किया जायेगा|

[adrotate banner="2"]