पश्चिम बंगाल के राज्यपाल करेगे 11 साहित्यकारों को सम्मानित

0
228

abhivynjnaफर्रुखाबाद: साहित्यिक संस्था अभिव्यंजना की ओर से आयोजित होने वाले कार्यक्रम में आ रहे पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी 11 साहित्यकारों को सम्मानित करेगे|
भाजपा नेत्री व संस्था की प्रमुख डॉ० रजनी सरीन के आवास पर आयोजित की गयी प्रेस वार्ता में डॉ० सरीन ने बताया कि शनिवार 14 नबम्बर को कार्यक्रम का आयोजन किया गया है| जिसमे 11 कवियों को सम्मानित किया जायेगा| जिसमे सुन्दर लाल विसनदास,विजय दुबे, बलराम श्रीवास्तव, राम बाबू मिश्रा, सुरेश अवस्थी, सुनीता तिवारी, कमल मुदाद्दी, डॉ० आशा दुबे, डॉ० माधुरी दुबे, शोभारानी श्रीवास्तव, सरस्वती वर्मा को राज्यपाल के हाथो से सम्मानित किया जायेगा| आने वाले 14 नबम्बर को उनका कार्यक्रम आयोजित किया गया है|
इस दौरान डॉ० रजनी सरीन, जबाहर सिंह गंगवार, प्रभात अवस्थी, दिलीप भारद्वाज, डॉ० राजकुमार सिंह आदि लोग मौजूद रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]