खबर का असर: राजेपुर थानाध्यक्ष पर गिरी तबादले की गाज

0
288

sp rajesh krshnaa nredr kumar gutamफर्रुखाबाद: अपराधियों के प्रति अपने मैत्री पूर्ण रवैये और कार्यवाही के नाम पर केबल खामुसी के लिये चर्चा में रहे राजेपुर थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार गौतम पर आखिर तबादले की गाज गिरही गयी|

[adrotate banner="3"]

चार्ज लेने के बाद पुलिस अधीक्षक राजेश कृष्णा ने सबसे पहले राजेपुर थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार गौतम को हटा दिया| उनके स्थान पर कम्पिल थानाध्यक्ष मनीष यादव को थाने का चार्ज दिया गया है| विदित हो की बीते दिन ही थाना क्षेत्र के ग्राम अलीगढ़ निवासी रामलीला के रावण बने युवक मुरली पर थाने के नसेड़ी दरोगा के द्वारा मारपीट कर उसका हाथ तोड़ देने और आम जनता पर लाठी चार्ज करने के की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की गयी थी| लेकिन नसेड़ी दरोगा सुरेश चन्द्र पर कोई कार्यवाही नही की गयी| जिससे आम जन मानस में रोष व्याप्त हो गया था| पुलिस अधीक्षक राजेश कृष्णा ने शिकायत मिलने पर राजेपुर थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार गौतम का तबादला कर उन्हें कम्पिल थानाध्यक्ष बनाया गया है| जबकि उनके स्थान पर कम्पिल एसओ मनीष यादव को राजेपुर में तैनाती दी गयी है|
दरोगा पर भी गिर सकती है गाज
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दरोगा सुरेश चन्द्र पर भी उनकी पूर्व में हुई शिकायतों के आधार पर कार्यवाही की तैयारी चल रही है|

[adrotate banner="2"]