सपा विधायक के पुत्र व चेयरमैन भिड़े

0
164

todfodफर्रुखाबाद: थाना मेरापुर के क्षेत्र के गाँव रमापुर दवीर में समाजवादी पार्टी के अलीगंज विधायक रामेश्वर सिंह यादव के पुत्र सुबोध यादव व कम्पिल चेयरमैंन आपस में भीड़ गये| मौके पर पंहुची पुलिस ने जाँच पड़ताल की|

[adrotate banner="3"]

थानाध्यक्ष मेरापुर कुंबर बहादुर सिंह ने बताया कि किसी ने सुबोध यादव को फोन किया कि चेयरमैंन उदय पाल उनके पिता विधायक रामेश्वर सिंह यादव के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे है| सूचना मिलने पर सुबोध अपने एक दर्जन से समर्थको के साथ ग्राम रमापुर दवीर में जा पंहुचे| और कम्पिल चेयरमैंन से अभद्र भाषा का प्रयोग विधायक के लिये किये जाने का विरोध किया| चेयरमैंन ने उनसे कहा की उन्होंने विधायक के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग नही किया है| इसी दौरान दोनों में जमकर कहासुनी हो गयी| मौके पर दोनों के समर्थक आ गये|

थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना मिलने पर वह भी मौके पर गये| जिसके बाद दोनों पक्ष मौके से चले गये| किसी के साथ हाथापाई आदि नही की गयी| ना ही थाने में लिखित शिकायत हुई है|

[adrotate banner="2"]